10 जनवरी 2012 - 20:30

पाकिस्तान के मशहूर ज़ाकिर अल्लामा ज़मीर अख़्तर ने कहा कि हिन्दुस्तान में होने वाली अज़ादारी पूरी दुनिया में मिसाल है....

पाकिस्तान के मशहूर ज़ाकिर अल्लामा ज़मीर अख़्तर ने कहा कि हिन्दुस्तान में होने वाली अज़ादारी पूरी दुनिया में मिसाल है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसी अज़ादारी नहीं होती जैसी विशेषकर लखनऊ में होती है। अल्लामा अन्जुमने नासिरुल इस्लाम के निमंत्रण पर मंगलवार की सुबह लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पहुँचे जहां विभिन्न अन्जुमनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। . हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़े में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होने बताया कि उन्हे लखनऊ छोड़े 45 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी ख़्वाबों में लखनऊ ही आता है, पाकिस्तान या कराची नहीं। उन्होने कहा कि मेरी हर यात्रा की तरह इस यात्रा का उद्देश्य भी मुहब्बत का पैग़ाम देना है। अल्लामा ने कहा कि दोनो देशों की जनता लड़ाई नहीं चाहती बल्कि दोनो देशों में दूरी का कारण राजनीति है। दोनो देशों की सरकारों को जनता की भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होने हिन्दुस्तान की राजनीति (विभिन्न धर्मों को साथ लेकर चलने वाली) की प्रशंसा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान से अच्छी राजनीति नहीं सीखी।  अल्लामा ने कहा कि इमाम हुसैन की मुहब्बत दिलों को मिला देती है। अगर इमाम हुसैन (अ.) की फ़िक्र दुनिया समझ ले तो लड़ाई-झगड़ा समाप्त हो जाएगा। मौलाना अपनी 15 दिवसीय यात्रा के दौरान छोटे इमामबाड़े व रुस्तम नगर स्थित दरगाह हज़रत अब्बास सहित विभिन्न स्थानों पर मजलिस को खिताब करेंगे। 

........

166